कमल का पर्यायवाची शब्द

Hello friends, you are warmly welcome to our website ilimain.com. In today’s post, I am going to share with you – कमल का पर्यायवाची शब्द, Black Aesthetic Wallpaper.

 

कमल का पर्यायवाची शब्द

 

कमल का पर्यायवाची शब्द

 

कमल कीचर व पानी में उगने वाला एक पौधा है। जिसमें सुंदर फूल खिलते हैं, उसे कमल फूल कहते हैं। कमल को अंग्रेजी भाषा में लोटस करते हैं। जबकि फारसी में नीलोफ़र कहते हैं। कमल फूल भारत का राष्ट्रीय फूल है।

यह एक पवित्र फूल है और प्राचीन भारत की कला और पौराणिक कथाओं में एक अद्वितीय स्थान रखता है। यह प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का एक शुभ प्रतीक रहा है। यह एक सुंदर फूल है जो दिव्यता, उर्वरता, धन और ज्ञान का प्रतीक है।

कमल के फूल कई रंग के होते है। कमल सफेद, लाल, नीले, गुलाबी और बैंगनी रंग में पाया जाता है।

कमल का फूल दलदली पानी में बढ़ता है और शानदार खिलने के लिए सतह के ऊपर एक लंबे डंठल पर उगता है।

कमल का तना मांसल और मोटा होता है और इसे प्रकंद कहा जाता है जो जलाशय के तल में कीचड़ में बढ़ता है।

कमल के पत्ते सरल और लगभग गोल होते है। यह डंठल से जुड़े होते है। लंबे, खोखले, हवा से भरे डंठल (पेटियोल) पत्ती को पानी की सतह पर तैरने के लिए सहारा देते हैं। डंठल 100 सेमी तक हो सकता है। पत्तियां प्रकंद के नोड्स से विकसित होती हैं। कमल का फूल एक लंबी, स्पंजी डंठल के साथ छोटे-छोटे स्पाइक्स से ढंका दिखाई देता है।

कमल के फूल, बीज, नए पत्ते और प्रकंद सभी भाग खाद्य हैं। मधुमक्खियाँ कमल के रस से शहद बनाती हैं।

यद्यपि कमल को मुख्य रूप से एक सजावटी पौधे के रूप में माना जाता है परन्तु इसके फूलों का उपयोग धार्मिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

इसके कई अन्य उपयोग भी हैं। कमल का उपयोग अनेक तरह की औषधि बनाने में होता हैं। कमल के फूल का उपयोग पुजा, श्रृंगार और सजावट में होता हैं।

एशिया मे पंखुड़ियों को कभी-कभी गार्निश के लिए उपयोग किया जाता है जबकि बड़ी पत्तियों का उपयोग भोजन के लिए एक लपेट के रूप में किया जाता है।

कमल का पर्यायवाची शब्द

 

  • मकरन्द
  • वनज
  • पद्म
  • तामरस
  • पंकरुह
  • पंकज
  • परिजात
  • नीरज
  • जलज
  • शतदल
  • अंबुज
  • राजीव
  • नलिन
  • पुष्कर
  • उत्पल
  • कंज
  • कुवलय
  • अम्भोज
  • इन्दीवर
  • पाथोज
  • पुण्डरीक
  • पदम
  • वारिज
  • नलिन
  • सरोरुह
  • कोकनद
  • सरोज
  • अब्ज
  • अरविन्द
  • सरसीरुह
  • शतपत्र
  • सरसिज
  • शतदल
  • इंदीवर.

कमल को अंग्रेजी भाषा में lotus कहा जाता है। Kamal के Synonyms निम्नलिखित हैं 

 

  • Water lily
  • Indian lotus
  • Nelumbo nucifera
  • Sacred lotus.

 

प्रश्न – अम्बुज किस शब्द पर्यायवाची शब्द है ?

उत्तर –अम्बुज शब्द कमल शब्द का पर्यायवाची शब्द है।

प्रश्न – कमल को कब राष्ट्रीय पुष्प घोषित किया गया

उत्तर –इतिहास में इसके बारे में कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन 1857 की क्रांति के बाद भारत के प्रतीक चिन्हों में कमल को राष्ट्रीय फूल के रूप में शामिल किया गया।

 

प्रश्न – कमल का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

उत्तर –कमल का वनस्पतिक वैज्ञानिक नाम नीलंबियन न्यूसिफ़ेरा (Nelumbian nucifera) है।

 

प्रश्न – कुमुदनी का अर्थ क्या है ?

उत्तर –हिंदी शब्द कुमुदनी का अर्थ कमल होता है जो कमल का ही पर्यायवाची शब्द है।

प्रश्न – कमल किस क्षेत्र में सबसे अधिक पाया जाता है ?

उत्तर –कमल का पौधा उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।

 

प्रश्न – कमल को रशियन भाषा में क्या कहा जाता है ?

उत्तर – कमल को रशियन भाषा में लोटोस कहा जाता है।

 

कमल के फूल के बारे में रोचक तथ्य

 

1. कमल, भारत का ‘राष्ट्रीय फूल’ Lotus Flower है।

2. यह वैज्ञानिक रूप से ‘नीलंबियन न्यूसिफ़ेरा’ (Nelumbian nucifera) के नाम से जाना जाता है।

 3. यह एक पवित्र फूल है और कला और प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं में इसका एक अनूठा स्थान रहा है।

4. कमल – Lotus Flower, आदि काल से ही भारतीय संस्कृति का एक शुभ प्रतीक रहा है।

5. इसके सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ही आधुनिक भारत के संस्थापकों द्वारा कमल को भारत के राष्ट्रीय फूल के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया।

6. कमल के फूल केवल दो रंगों में मिलते हैं- गुलाबी और सफेद।

7. कमल तालाबों, पोखरों एवं कीचड़ भरी जगहों में पाया जाता है।

8 कमल की पत्तियां सरल और लम्बी, खोखली हवा से भरे डंठल (डंठल) जैसी होती हैं जिससे कि पत्तियों को पानी की सतह पर तैरने में सहयोग मिल सके।

9.कमल का डंठल 100 सेमी तक ऊँचा हो सकता है।

10. कमल के फूल आकार में बड़े एवं आम तौर पर पानी की सतह से ऊपर दिखाई देते हैं।

11. यह एक सुंदर फूल होता है जो देवत्व, प्रजनन, धन और ज्ञान का प्रतीक है।

12. हालांकि मूल रूप से कमल एक भारतीय फूल है, किन्तु आजकल यह चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, मिस्र और उष्णकटिबंधीय अमेरिका आदि जैसे देशों में भी पाया जाता है।

 13. अशुद्धता से अछूता, कमल का फूल, दिल और मन की पवित्रता का प्रतीक है।

 14. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कमल धन की देवी ‘लक्ष्मी’ का आसन है।

 15. हालांकि कमल मुख्य रूप से एक सजावटी पौधे के रूप में माना जाता है और इसका फूल धार्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है किन्तु इसके कई अन्य उपयोग भी हैं।

 16. कमल का शहद आंखों के विभिन्न रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है।

 17. भारत के अलावा कमल, वियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है।

18. इसकी सुन्दरता मनमोहनी होती है जिसे देखकर ही कहावत का प्रयोग होता है कि ‘कीचड़ में भी कमल खिलता है’।

 

Final Word

I hope friends, that you have liked our today’s post. Share this post if you liked the post. And do comment.

   Bit Mark

1 thought on “कमल का पर्यायवाची शब्द”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top